Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में 1% से अधिक हलचल, BitCoin फ्लैट भाव पर

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है और ये दोनों ही ग्रीन जोन में हैं। वहीं बाकी में आधे फीसदी से भी कम हलचल है। बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट भाव पर है। क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा कम हुआ है

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.21% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- सोलाना (Solana) और ट्रॉन (Tron) में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है और ये दोनों ही ग्रीन जोन में हैं। वहीं बाकी में आधे फीसदी से भी कम हलचल है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट भाव पर है। क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 25,725.36 डॉलर (21.38 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की बात करें तो यह भी एकदम फ्लैट है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.09% की गिरावट आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (86.44 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Multibagger Stocks: ₹4 के शेयर ने बना दिया करोड़पति, अब भी नहीं चुका है दम


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ट्रॉन ही ग्रीन जोन में हैं। सात दिनों में ट्रॉन दो फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक सोलाना करीब 8 फीसदी टूटा है। इसके बाद बिटक्वॉइन 6 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी और एथेरियम 5-5 फीसदी से अधिक, बीएनबी 4 फीसदी से अधिक, कार्डानो 3 फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन 2 फीसदी से अधिक फिसला है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं।

Tata की होगी Haldiram? इस प्वाइंट पर बन नहीं पा रही बात

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2347 करोड़ डॉलर (1.95 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 4.52% कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.21% है।

आईपीओ से पहले OYO में बड़ा बदलाव, टॉप लेवल पर दो अधिकारियों ने छोड़ी कंपनी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 25,725.36 डॉलर (-) 0.03%
एथेरियम (Ethereum) 1,631.71 डॉलर   0.01%
टेथर (Tether) 0.9995 डॉलर 0.02%
बीएनबी (BNB) 214.86 डॉलर (-) 0.16%
एक्सआरपी (XRP) 0.5009 डॉलर (-) 0.42%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.01%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06391डॉलर (-) 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.2561 डॉलर (-) 0.15%
सोलाना (Solana) 19.75 डॉलर 1.29%
ट्रॉन (Tron) 0.07812 डॉलर 1.02%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।