Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज चहल-पहल दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज कोई भी रेड जोन में नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक एक फीसदी से अधिक बढ़ी है और इसका भाव 30 हजार डॉलर के पार पहुंच गया लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी घटी है। एक बिटकॉइन अभी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 30,290.82 डॉलर (24.85 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में करीब आधे फीसदी की तेजी आई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.15% की तेजी आई है और यह 1.22 लाख करोड़ डॉलर (100.10 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली स्थिति बेहतर है और सिर्फ दो क्रिप्टो- बिटक्वॉइन और बीएनबी रेड जोन में हैं। दोनों में ही आधे फीसदी से अधिक गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी करीब 71 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके बाद सात दिनों में सोलाना करीब 24 फीसदी के साथ-साथ कार्डानो 12 फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन करीब 9 फीसदी, पॉलीगान करीब 8 फीसदी और एथेरियम 2 फीसदी से अधिक चढ़ा है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट हैं।
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9290 करोड़ डॉलर (7.62 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 188.45% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.18% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.38% हिस्सेदारी है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय