Crypto Price: टॉप-10 के सभी क्रिप्टो आज ग्रीन, BitCoin में तेजी लेकिन मार्केट में घटी हिस्सेदारी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी हरियाली है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। हालांकि सुस्ती का दौर अभी तक थमा नहीं है और सिर्फ दो क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक तेजी है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें आधे फीसदी से भी कम तेजी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा घटा है

अपडेटेड Sep 09, 2023 पर 4:10 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.29% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी हरियाली है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। हालांकि सुस्ती का दौर अभी तक थमा नहीं है और सिर्फ दो क्रिप्टो- एक्सआरपी (XRP) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) में ही एक फीसदी से अधिक तेजी है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें करीब आधे फीसदी से भी कम तेजी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 25,868.75 डॉलर (21.50 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में आधे फीसदी से अधिक तेजी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.65% की तेजी आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (86.45 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

SEBI के इस फैसले के सपोर्ट में Zerodha के सीईओ, बताया कि खुद क्यों नहीं कर सकते कार्रवाई


वीकली सिर्फ तीन क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं। इसमें से सोलाना करीब 0.30 फीसदी कमजोर हुआ है जबकि एथेरियम और टेथर लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में ट्रॉन 3 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इस दौरान एक्सआरपी करीब डेढ़ फीसदी उछला है। टॉप-10 के बाकी सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं लेकिन उनमें चौथाई फीसदी से भी कम तेजी है।

Multibagger Stocks: इस सीमेंट कंपनी ने बना दिया करोड़पति, लेकिन अब फटाफट बेचने को कह रहे एक्सपर्ट

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 1787 करोड़ डॉलर (1.49 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 36.50% कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.29% है।

एक मिनट में ही सेंसेक्स का कॉल ऑप्शन ₹4 से पहुंचा ₹209 पर, अब SEBI ने शुरू कर दी जांच

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 25,868.75 डॉलर 0.39%
एथेरियम (Ethereum) 1,633.64 डॉलर 0.69%
टेथर (Tether) 0.9997 डॉलर 0.02%
बीएनबी (BNB) 215.25 डॉलर 0.51%
एक्सआरपी (XRP) 0.5036 डॉलर 1.39%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.2553 डॉलर 0.59%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06346 डॉलर 1.09%
सोलाना (Solana) 19.54 डॉलर 0.07%
ट्रॉन (Tron) 0.07901 डॉलर 0.72%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।