Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, लेकिन टॉप-10 के सिर्फ दो करेंसीज में ही 1% से अधिक उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 करेंसीज में आज सभी ग्रीन हैं लेकिन सिर्फ दो क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक उछाल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड Sep 14, 2023 पर 5:16 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.61 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.69% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 करेंसीज में आज सभी ग्रीन हैं लेकिन सिर्फ दो क्रिप्टो- सोलाना (Solana) और एथेरियम (Ethereum) में ही एक फीसदी से अधिक उछाल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 26,357.46 डॉलर (21.88 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.39% की गिरावट आई है और यह 1.03 लाख करोड़ डॉलर (85.50 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Multibagger Stocks: 8 साल में करोड़पति, एक साल में 175% रिटर्न, अभी 45% और चढ़ेगा यह धमाकेदार शेयर


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। एक हफ्ते में ट्रॉन और बिटक्वॉइन, दोनों में ढाई-ढाई फीसदी से अधिक तेजी है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन ग्रीन जोन में हैं लेकिन लगभग फ्लैट भाव पर। दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक एक्सआरपी कमजोर हुआ है और यह 3 फीसदी से अधिक टूटा है। इस दौरान सोलाना भी 3 फीसदी से अधिक फिसला है। एक हफ्ते में डोजेक्वॉइन और कार्डानो में ढाई-ढाई फीसदी से अधिक गिरावट है। सात दिनों में बीएनबी एक फीसदी से अधिक टूटा है तो एथेरियम में करीब 0.30 फीसदी की गिरावट है।

HDFC Bank समेत इन शेयरों में आएगा भारी निवेश, इनमें होगी भारी निकासी

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2650 करोड़ डॉलर (2.20 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 11.13% कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.61 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.69% है।

नितिन गडकरी की ऑटो डीलर्स को सलाह, शुरू करें स्क्रैपिंग की भी सुविधा, समझें क्या है इसका मतलब

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,357.46 डॉलर 0.87%
एथेरियम (Ethereum) 1,624.48 डॉलर 1.61%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 212.39 डॉलर 0.42%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4818 डॉलर 0.15%
कार्डानो (Cardano) 0.2483 डॉलर 0.37%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06148 डॉलर   0.39%
सोलाना (Solana) 18.81 डॉलर 3.95%
ट्रॉन (Tron) 0.08109 डॉलर 0.53%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।