Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, लेकिन टॉप-10 के सिर्फ दो करेंसीज में ही 1% से अधिक उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 करेंसीज में आज सभी ग्रीन हैं लेकिन सिर्फ दो क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक उछाल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 14, 2023 पर 5:16 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, लेकिन टॉप-10 के सिर्फ दो करेंसीज में ही 1% से अधिक उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.61 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.69% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 करेंसीज में आज सभी ग्रीन हैं लेकिन सिर्फ दो क्रिप्टो- सोलाना (Solana) और एथेरियम (Ethereum) में ही एक फीसदी से अधिक उछाल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 26,357.46 डॉलर (21.88 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.39% की गिरावट आई है और यह 1.03 लाख करोड़ डॉलर (85.50 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Multibagger Stocks: 8 साल में करोड़पति, एक साल में 175% रिटर्न, अभी 45% और चढ़ेगा यह धमाकेदार शेयर

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें