Crypto Price: $30000 के नीचे आया BitCoin, Ethereum में तेजी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक कम हुई है और यह 30 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में एक फीसदी से अधिक की तेजी आई है

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 5:08 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.18% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.38% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक कम हुई है और यह 30 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 29,792.08 डॉलर (24.43 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में एक फीसदी से अधिक की तेजी आई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.57% की गिरावट आई है और यह 1.2 लाख करोड़ डॉलर (98.38 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

HDFC Life Share Price: 15% बढ़ा प्रॉफिट लेकिन नहीं संभल पाए शेयर, इस कारण 4% से ज्यादा आई गिरावट

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो- डोजेक्वॉइन और यूएसडी क्वॉइन ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इनमें से यूएसडी क्वॉइन तो लगभग फ्लैट ही है जबकि डोजेक्वॉइन करीब तीन फीसदी मजबूत दिख रहा है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो करीब 11 फीसदी और सोलाना करीब 10 फीसदी टूटा है। इसके बाद एक हफ्ते में एथेरियम 5 फीसदी, बिटक्वॉइन और बीएनबी 4-4 फीसदी फिसले हैं। इस दौरान एक्सआरपी दो फीसदी से अधिक और ट्रॉन एक फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं टेथर लगभग फ्लैट रेड जोन में है।

Why Market Fall: सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, इन वजहों से बढ़ा बिकवाली का दबाव

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3435 करोड़ डॉलर (2.81 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 3.10% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.33% हिस्सेदारी है।

1 ट्रिलियन डॉलर का एसेट मैनेज करने वाली पहली PE फर्म बनी BlackStone, लेकिन अब इसी ने खड़ी कर दी बड़ी दिक्कत

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,792.08 डॉलर (-) 0.73%
एथेरियम (Ethereum) 1,887.63 डॉलर 1.20%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.7676 डॉलर (-) 2.96%
बीएनबी (BNB) 243.95 डॉलर 0.75%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.3123 डॉलर (-) 1.61%
सोलाना (Solana) 25.24 डॉलर (-) 4.42%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.072 डॉलर 4.52%
ट्रॉन (Tron) 0.08072 डॉलर 1.04%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।