Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में तेज हलचल, फीकी हुई BitCoin की चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन में ज्यादा हलचल है और बाकी में 1 फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। वहीं वीकली बात करें टॉप 10 का तीन ही क्रिप्टो ग्रीन जोन में है जिसमें से एक लगभग फ्लैट भाव पर है। चेक करें क्रिप्टोकरेंसीज के लेटेस्ट भाव

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 5:11 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.88% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन में ज्यादा हलचल है और बाकी में 1 फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है और मार्केट में इसका दबदबा भी कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 30,573.31 डॉलर (25.10 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.23% की गिरावट आई है और यह 1.19 लाख करोड़ डॉलर (97.70 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली तीन क्रिप्टो- बीएनबी, यूएसडी क्वॉइन और सोलाना ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इसमें से यूएसडी क्वॉइन फ्लैट भाव पर ही है। एक हफ्ते में सोलाना करीब 11 फीसदी और बीएनबी करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है।


Multibagger Stock Split: 3 रुपये के शेयर ने दिया बेहिसाब रिटर्न, अब स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, यह रिकॉर्ड डेट फिक्स

वहीं दूसरी तरफ लिटेक्वॉइन और डोजेक्वॉइन एक हफ्ते में तीन फीसदी से अधिक फिसले हैं। एथेरियम सात दिनों में करीब 3 फीसदी, बिटक्वॉइन 2 फीसदी, एक्सआरपी करीब डेढ़ फीसदी और कार्डानो आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं यूएसडी क्वॉइन फ्लैट भाव पर है।

Stock Tips: शॉर्ट टर्म में 11% मुनाफा कमाने का मौका,  एक्सपर्ट ने सुझाए ये तीन शेयर, आपके पोर्टफोलियो में है?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 30,573.31 डॉलर (-) 0.46%
एथेरियम (Ethereum) 1,884.28 डॉलर (-) 0.26%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 246.46 डॉलर (-) 0.56%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4732 डॉलर 0.00%
कार्डानो (Cardano) 0.2893 डॉलर (-) 1.09%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06539 डॉलर 0.15%
सोलाना (Solana) 22.34 डॉलर 1.27%
लिटेक्वॉइन (Litecoin) 100.85 डॉलर 4.26%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3131 करोड़ डॉलर (2.57 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 21.15% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.88% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।