Get App

Crypto Price: BitCoin आया ₹43000 के नीचे, Ethereum की भी 1% फीकी हुई चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के आधे क्रिप्टो रेड जोन में हैं तो आधे ग्रीन जोन में। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह टूटकर 43000 डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी घटा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 1 फीसदी से अधिक फीकी हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 5:08 PM
Crypto Price: BitCoin आया ₹43000 के नीचे, Ethereum की भी 1% फीकी हुई चमक
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 52.07% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के आधे क्रिप्टो रेड जोन में हैं तो आधे क्रिप्टो ग्रीन जोन में। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह टूटकर 43000 डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 42,883.26 डॉलर (35.67 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 1 फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.45% की गिरावट आई है और यह 1.61 लाख करोड़ डॉलर (133.94 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो ही रेड जोन में है। हालांकि इसमें भी सिर्फ डोजेक्वॉइन में ही तेज गिरावट है और सात दिनों में यह ढाई फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं यूएसडी क्वाइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है। दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक एवालांचे मजबूत हुआ है और यह एक हफ्ते में 17 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है।

सोलाना एक हफ्ते में करीब 17 फीसदी मजबूत हुआ है। एक हफ्ते में बिटक्वाइन 4 फीसदी से अधिक, कार्डानो और बीएनबी 2-2 फीसदी से अधिक, एथेरियम डेढ़ फीसदी से अधिक और एक्सआरपी 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। सात दिनों में टेथर लगभग फ्लैट भाव पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें