Crypto Price: फीके BitCoin का बढ़ा रौब, अब आधे क्रिप्टो मार्केट पर कब्जा

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन चमक फीकी होने के बावजूद इसका आधे क्रिप्टो मार्केट पर दबदबा हो गया है यानी क्रिप्टो मार्केट में इसकी 50% से अधिक हिस्सेदारी हो गई

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 5:17 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 50.08% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन चमक फीकी होने के बावजूद इसका आधे क्रिप्टो मार्केट पर दबदबा हो गया है यानी क्रिप्टो मार्केट में इसकी 50% से अधिक हिस्सेदारी हो गई। एक बिटकॉइन अभी 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 27,472.09 डॉलर (22.87 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक डेढ़ फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.51% की गिरावट आई है और यह 1.07 लाख करोड़ डॉलर (89.09 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Multibagger Stocks: ₹4 के शेयर ने बनाया करोड़पति, अभी मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका


वीकली क्रिप्टोकरेंसीज में भी स्थिति ठीक नहीं

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली भी स्थिति ठीक नहीं दिख रही है और कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है। सात दिन में सबसे अधिक एथेरियम कमजोर हुआ है और यह 8 फीसदी से अधिक फिसला है। इस दौरान डोजेक्वॉइन और सोलाना भी 8-8 फीसदी कमजोर हुए हैं। एक हफ्ते में कार्डानो और बीएनबी करीब 6-6 फीसदी, XRP करीब 5 फीसदी, ट्रॉन 3 फीसदी से अधिक और बिटक्वॉइन करीब 3 फीसदी फिसला है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं।

Israel-Hamas War से स्टॉक मार्केट में गिरावट, इन सेक्टर्स में कमाई का मौका

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2622 करोड़ डॉलर (1.83 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 35.42% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 50.08% है।

इजराइल-हमास युद्ध में स्टॉक मार्केट का बिगड़ा माहौल, एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,472.09 डॉलर (-) 1.28%
एथेरियम (Ethereum) 1,591.23 डॉलर (-) 1.71%
टेथर (Tether) 1.00 डॉलर (-) 0.04%
बीएनबी (BNB) 207.25 डॉलर (-) 1.23%
एक्सआरपी (XRP) 0.4975 डॉलर (-) 4.34%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
सोलाना (Solana) 22.16 डॉलर (-) 4.56%
कार्डानो (Cardano) 0.2507 डॉलर (-) 2.12%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.05869 डॉलर (-) 3.72%
ट्रॉन (Tron) 0.08687 डॉलर (-) 0.83%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।