Crypto Price: इस कारण 23% टूट गए टॉप क्रिप्टो के भाव, BitCoin आया $26000 के नीचे लेकिन मार्केट में बढ़ा दबदबा

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो आज फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में है तो बाकी क्रिप्टो में 23 फीसदी तक की गिरावट है। बिटक्वॉइन (BitCoin) में मिला-जुला रुझान है। यह टूटकर 26 हजार डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन मार्केट में हिस्सेदारी 0.99 फीसदी बढ़कर 47 फीसदी के पार पहुंच गई

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 5:08 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.99 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.70 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो-टेथर (Tether) ग्रीन जोन में है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट है। वहीं बाकी क्रिप्टो की बात करें तो इनमें 23 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह तीन फीसदी से अधिक टूटकर 26 हजार डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी अच्छी-खासी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 3.48 फीसदी की गिरावट के साथ 25,704.95 डॉलर (21.19 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 5 फीसदी से अधिक टूटकर 1800 डॉलर के नीचे आ गया है। इनमें यह गिरावट अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के मुकदमें के चलते दिख रही है। एसईसी ने क्रिप्टो एक्सचेंजों बाईनेंस और क्वॉइनबेस के खिलाफ सिक्योरिटीज से जुड़े नियमों के उल्लंघन और बिना रजिस्टर एक्सचेंजों को ऑपरेट करने के मामले में केस दायर किया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 5.49 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (86.57 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Multibagger Stocks: ₹108 के शेयर ने बना दिया करोड़पति, अब ₹13 डिविडेंड बांट रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले महीने


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ग्रीन जोन में है। हालांकि ये भी लगभग फ्लैट हैं। सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो (Cardano) कमजोर हुआ है। यह करीब 36 फीसदी कमजोर हुआ है। इसके अलावा एक हफ्ते में सोलाना (Solana) 30 फीसदी से अधिक, बीएनबी (BNB) 22 फीसदी, ट्रॉन (Tron) 20 फीसदी और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 17 फीसदी से अधिक टूटा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में करीब 5 फीसदी टूटा है तो एथेरियम 8 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट है।

Multi-loser Stocks: 1 लाख की पूंजी अब 1 हजार से भी कम, इन सात शेयरों ने उड़ाए होश

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 25,704.95 डॉलर (-) 3.48%
एथेरियम (Ethereum) 1,745.27 डॉलर (-) 5.36%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.03%
बीएनबी (BNB) 238.26 डॉलर (-) 8.62%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4935 डॉलर (-) 6.42%
कार्डानो (Cardano) 0.2429 डॉलर (-) 23.10%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.05988 डॉलर (-) 12.03%
ट्रॉन (Tron) 0.06833 डॉलर (-) 12.16%
सोलाना (Solana) 14.84 डॉलर (-) 22.41%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4797 करोड़ डॉलर (3.95 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 82.95% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.99 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.70 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।