Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार, $63000 के नीचे आया BitCoin, एथेरियम में 3% की गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में हैं, लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी पड़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 3 फीसदी से अधिक फीकी पड़ी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 08, 2024 पर 4:55 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार, $63000 के नीचे आया BitCoin, एथेरियम में 3% की गिरावट
BitCoin के भाव आज कमजोर तो हुए हैं लेकिन पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.11 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.56 फीसदी हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ही ग्रीन जोन में हैं, लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी पड़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। फिलहाल एक बिटकॉइन अभी 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ 62,485.55 डॉलर (52.18 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 3 फीसदी से अधिक फीकी पड़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.78% की गिरावट आई है और यह 2.3 लाख करोड़ डॉलर (192.08 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। सात दिनों में सोलाना और टॉनक्वाइन 20 फीसदी से अधिक, डॉगक्वाइन 19 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक, बीएनबी 6 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी करीब 6 फीसदी, एथेरियम 4 फीसदी और कार्डानो 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। वहीं सात दिनों में टेथर में मामूली तेजी है और यूएसडी क्वाइन लगभग फ्लैट भाव पर है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें