Get App

Crypto Price: टॉप-10 के सात क्रिप्टो में 2% से अधिक गिरावट, BitCoin आया $28000 के नीचे

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है। इसमें भी सिर्फ दो क्रिप्टो ही लगभग फ्लैट भाव पर हैं और एक में एक फीसदी से थोड़ा कम कमजोरी है। इसके अलावा बाकी सभी में दो फीसदी से अधिक गिरावट है। हालांकि वीकली स्थिति थोड़ी बेहतर है और सिर्फ एक क्रिप्टो ही रेड जोन में है और लगभग फ्लैट भाव पर

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 03, 2023 पर 5:17 PM
Crypto Price: टॉप-10 के सात क्रिप्टो में 2% से अधिक गिरावट, BitCoin आया $28000 के नीचे
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.42% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है। इसमें भी सिर्फ दो क्रिप्टो- यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) और टेथर (Tether) ही लगभग फ्लैट भाव पर हैं और सोलाना (Solana) में एक फीसदी से थोड़ा कम कमजोरी है। इसके अलावा बाकी सभी में दो फीसदी से अधिक गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक ढाई फीसदी से अधिक फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा हल्का सा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.75 फीसदी की गिरावट के साथ 27,559.54 डॉलर (22.93 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब 4 फीसदी से अधिक फीकी हुई है और यह 1700 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.52% की गिरावट आई है और यह 1.09 लाख करोड़ डॉलर (90.67 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

गिरते बाजार में भी 15% की तेजी, Rekha Jhunjhunwala के इस शेयर ने किया कमाल

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें