Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार, BitCoin में 1% से अधिक गिरावट, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो आज ग्रीन नहीं है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक टूट गया है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। एथेरियम भी आज एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 4:11 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.11% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.66% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो आज ग्रीन नहीं है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक टूट गया है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 29,137.08 डॉलर (24.10 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी एक फीसदी से अधिक गिरावट है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.26% की गिरावट आई है और यह 1.16 लाख करोड़ डॉलर (95.96 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली भी स्थिति बेहतर नहीं

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं दिख रहा है। सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना कमजोर हुआ है और यह दस फीसदी से अधिक फिसला है। इसके बाद सबसे अधिक गिरावट डोजेक्वॉइन, ट्रॉन और एक्सआरपी में है और ये सात-सात फीसदी से अधिक टूटे हैं। एक हफ्ते में कार्डानो 5 फीसदी से अधिक, एथेरियम करीब ढाई फीसदी से अधिक और बिटक्वॉइन एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। बीएनबी इस दौरान करीब एक फीसदी टूटा है तो टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं।


Vedanta के शेयरों में गिरावट क्यों? इस कारण 9% टूट गए भाव

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3301 करोड़ डॉलर (2.73 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 16.85% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.11% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.66% हिस्सेदारी है।

5 महीने में 10% चढ़ेगा Sensex, Morgan Stanley ने बढ़ा दी भारत की रेटिंग, इन शेयरों पर फिदा ब्रोकरेज

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,137.08 डॉलर (-)1.03%
एथेरियम (Ethereum) 1,833.89 डॉलर (-)1.10%
टेथर (Tether) 0.999 डॉलर (-) 0.04%
बीएनबी (BNB) 239.95 डॉलर (-)1.90%
एक्सआरपी (XRP) 0.665 डॉलर (-)4.38%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9998 डॉलर (-)0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.2953 डॉलर (-)3.74%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0734 डॉलर (-) 4.39%
सोलाना (Solana) 22.71 डॉलर (-)3.49%
ट्रॉन (Tron) 0.07675 डॉलर (-)1.33%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।