Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin में 2% से ज्यादा गिरावट, बाकी क्रिप्टो की भी हालत अच्छी नहीं

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है। इनमें से सिर्फ दो में गिरावट मामूली है और बाकी क्रिप्टो में गिरावट तेज है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। हालांकि बाजार में इसकी हिस्सेदारी बढ़ी है। एथेरियम 6 फीसदी से अधिक टूट गया है

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 3:59 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.62 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.16 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है और इनमें से सिर्फ दो में गिरावट मामूली है। बाकी क्रिप्टो में गिरावट तेज है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। हालांकि बाजार में इसकी हिस्सेदारी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ 29,199.93 डॉलर (24 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 6 फीसदी से अधिक टूटकर 2000 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.49 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.23 हजार करोड़ डॉलर (101.13 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Multibagger Stock: तीन साल में 1075% दिया रिटर्न, अब स्टॉक स्प्लिट करेगी यह NBFC, चेक करें रिकॉर्ड डेट

वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में तीन क्रिप्टो- बिटक्वॉइन (BitCoin), एक्सआरपी (XRP) और सोलाना (Solana) रेड जोन में हैं। बिटक्वाइन और एक्सआरपी सात दिनों में करीब ढाई फीसदी और सोलाना एक फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन (Dogecoin) मजबूत हुआ है। यह 7 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम की बात करें तो एक हफ्ते में यह करीब 6 फीसदी मजबूत हुआ है।

Zydus Lifesciences Share Price: अमेरिकी रेगुलेटर से मिली मंजूरी, कमजोर मार्केट में भी एक साल के हाई पर पहुंचे शेयर

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,199.93 डॉलर (-) 2.33%
एथेरियम (Ethereum) 1,983.13 डॉलर (-) 5.83%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 328.27 डॉलर (-) 4.59%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
 एक्सआरपी (XRP) 0.4898 डॉलर (-) 5.14%
कार्डानो (Cardano) 0.4166 डॉलर (-) 6.02%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.08794 डॉलर (-) 5.50%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.11 डॉलर (-) 5.83%
सोलाना (Solana) 23.07 डॉलर (-) 8.25%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5677 करोड़ डॉलर (4.67 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 26.23% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.62 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.16 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।