Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, टॉप-10 की सिर्फ दो करेंसी ही ग्रीन

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है लेकिन ये भी लगभग फ्लैट ही हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी करीब आधे फीसदी की गिरावट है

अपडेटेड Nov 14, 2023 पर 5:08 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.12% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो-एक्सआरपी (XRP) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ही ग्रीन जोन में है लेकिन ये भी लगभग फ्लैट ही हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 36,381.74 डॉलर (30.26 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी करीब आधे फीसदी की गिरावट है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.48% की तेजी आई है और यह 1.39 लाख करोड़ डॉलर (115.60 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Akshata Murty के नेकलेस ने मचाई धूम, भगवान विष्णु से जुड़ी है कहानी, जानिए 10 खास बातें

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली थोड़ा बेहतर रुझान है और सिर्फ दो किप्टो रेड जोन में हैं। सात दिनों में XRP 4 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है जबकि बीएनबी करीब 1 फीसदी। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सोलाना 28 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। इस दौरान ट्रॉन करीब 10 फीसदी, एथेरियम करीब 9 फीसदी, बिटक्वॉइन करीब 5 फीसदी और कार्डोना 4 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। डोजेक्वॉइन एक हफ्ते में करीब आधा फीसदी मजबूत हुआ है जबकि टेथर और यूएसडी क्वाइन लगभग फ्लैट भाव पर है।

विदेशी निवेशकों और MFs का इन शेयरों पर आया दिल, Q2 में खरीद ली 41% से अधिक हिस्सेदारी

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2631 करोड़ डॉलर (2.19 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 26.31% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.12% हिस्सेदारी है।

Tata Tech IPO: 22 नवंबर को खुलेगा इश्यू, चेक करें टाटा टेक की मजबूती और रिस्क

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 36,381.74 डॉलर (-) 1.40%
एथेरियम (Ethereum) 2,041.82 डॉलर (-) 0.48%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.03%
बीएनबी (BNB) 245.89 डॉलर (-) 0.51%
एक्सआरपी (XRP) 0.6528 डॉलर 0.06%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
सोलाना (Solana) 53.20 डॉलर (-) 7.54%
कार्डानो (Cardano) 0.3605 डॉलर (-) 3.51%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07395 डॉलर (-) 5.09%
ट्रॉन (Tron) 0.1057 डॉलर (-) 4.21%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।