Crypto Price: BitCoin की चमक फीकी, टॉप-10 का सिर्फ तीन क्रिप्टो आज ग्रीन

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो आज ग्रीन हैं जिसमें से दो तो लगभग फ्लैट हैं और एक में आधे फीसदी से कम ही उछाल है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.07% कम हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.87% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो आज ग्रीन हैं जिसमें से दो तो लगभग फ्लैट हैं और एक में आधे फीसदी से कम ही उछाल है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 30,298.10 डॉलर (24.86 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी डेढ़ फीसदी से अधिक फिसलकर 1900 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.32% की गिरावट आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (96.81 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Lulu Group भारत में अगले तीन सालों में 10000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जानिए क्या है प्लान

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में दिख रहे हैं। इसमें बीएनबी करीब 2 फीसदी और एक्सआरपी 1 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक उछाल बिटक्वॉइन में है और सात दिनों में यह 15 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इसके बाद एक हफ्ते में कार्डानो में 11 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। एथेरियम और सोलाना में 9-9 फीसदी से अधिक मजबूती आई है। एक हफ्ते में डोजेक्वॉइन करीब 7 फीसदी और ट्रॉन 6 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट हैं।

शार्क या डाल्फिन? Shark Tank India के जजों पर भड़के अश्नीर ग्रोवर, सुझाया समाधान भी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 30,298.10 डॉलर (-) 1.07%
एथेरियम (Ethereum) 1,880.08 डॉलर (-) 1.79%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 237.50 डॉलर (-) 0.71%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.4813 डॉलर (-) 2.30%
कार्डानो (Cardano) 0.2882 डॉलर (-) 2.92%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06589 डॉलर (-) 2.32%
सोलाना (Solana) 16.90 डॉलर (-) 1.06%
ट्रॉन (Tron) 0.07371 डॉलर 0.49%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3252 करोड़ डॉलर (3.67 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 5.34% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.07% कम हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.87% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।