Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो को छोड़ सभी क्रिप्टो में आज गिरावट है। जो दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) आज ग्रीन जोन में है, वे लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह टूटकर 30 हजार डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 30,042.65 डॉलर (24.64 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
