Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, BitCoin फिर $27000 के पार, टॉप-10 के सिर्फ तीन करेंसीज में 1% से कम उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक छाई हुई है। टॉप-10 के सिर्फ तीन ही क्रिप्टो में एक फीसदी से कम तेजी है और बाकी में इससे ज्यादा का उछाल। बिटक्वॉइन (BitCoin) दो फीसदी उछलकर एक बार 27 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है। हालांकि वीकली बिटक्वॉइन की स्थिति नाजुक है और इसी में सबसे अधिक गिरावट है

अपडेटेड May 18, 2023 पर 5:06 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.51 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं और सिर्फ तीन में ही एक फीसदी से कम तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो दो फीसदी उछलकर एक बार 27 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 2 फीसदी की तेजी के साथ 27,364.35 डॉलर (22.59 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.56 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.14 लाख करोड़ डॉलर (94.12 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Vedanta Dividend: FY21 के पहले डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स, एक्सपर्ट ने निवेश के लिए दी ये सलाह


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) में थोड़ी तेज गिरावट है। सात दिनों में यह आधे फीसदी से थोड़ा कम कमजोर हुआ है। वहीं एक और क्रिप्टो टेथर (Tether) रेड जोन में है लेकिन यह लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी (XRP) उछला है। यह 10 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। एथेरियम की बात करें तो एक हफ्ते में इसमें मामूली तेजी आई है।

Infosys ने एंप्लॉयीज को दिया तगड़ा झटका, मार्च तिमाही के वैरिएबल पे में कटौती, बाकी आईटी कंपनियों की ये है स्थिति

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,364.35 डॉलर 2.00%
एथेरियम (Ethereum) 1,826.54 डॉलर 1.23%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 314.21 डॉलर 1.48%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.47 डॉलर 5.47%
कार्डानो (Cardano) 0.3796 डॉलर 3.44%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07424 डॉलर 1.24%
सोलाना (Solana) 20.81 डॉलर 0.92%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8766 डॉलर 2.39%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3280 करोड़ डॉलर (2.71 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 14.75% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.51 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।