Crypto Price: स्टॉक्स में गिरावट के बीच क्रिप्टो ने दी मुस्कान, BitCoin एक बार 22000 डॉलर के पार, चेक करें टॉप-10 करेंसीज का हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में निवेशकों को खुश होने का मौका दिया। स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के बीच क्रिप्टो मार्केट एक बार फिर एक ट्रिलियन क्लब में शुमार हो गया। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ टेथर (Tether) ही रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 9 फीसदी से अधिक चढ़कर एक बार फिर 22 हजार डॉलर के पार चला गया है

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 6:57 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.55 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.42 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट ने निवेशकों को खुश होने का मौका दिया। स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के बीच क्रिप्टो मार्केट एक बार फिर एक ट्रिलियन क्लब में शुमार हो गया। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ टेथर (Tether) ही रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 9 फीसदी से अधिक चढ़कर एक बार फिर 22 हजार डॉलर के पार चला गया है। एक बिटकॉइन अभी 8.89 फीसदी की तेजी के साथ 22,365.45 डॉलर (18.40 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 8 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 6.43 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.01 लाख करोड़ डॉलर (83.12 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; निवेशकों को एक दिन में सवा 4 लाख करोड़ का घाटा

वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली क्रिप्टोकरेंसीज में मिला-जुला रुझान रहा। हालांकि सिर्फ एक ही क्रिप्टो में तेज गिरावट रही। डॉजकॉइन (Dogecoin) एक हफ्ते में 6 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है जबकि टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो में जो भी कमजोर हुए हैं, उनमें एक फीसदी से कम ही गिरावट है।

सात दिनों में बीएनबी (BNB)सबसे अधिक करीब 5 फीसदी मजबूत हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है लेकिन एथेरियम डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

4 रुपये के शेयर ने बना दिया करोड़पति, अब भी बंपर कमाई का है मौका, कंपनी भी छोटी-मोटी नहीं, नामी-गिरामी 

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 22,365.45 डॉलर 8.89%
एथेरियम (Ethereum) 1,594.49 डॉलर 8.53%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.62%
बीएनबी (BNB) 298.27 डॉलर 7.65%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9943 डॉलर 3.66%
एक्सआरपी (XRP) 0.3618 डॉलर 0.52%
कार्डानो (Cardano) 0.3327 डॉलर 8.10%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.11 डॉलर 4.22%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.06917 डॉलर 4.40%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 0.9993 डॉलर (-) 0.35%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8599 करोड़ डॉलर (7.08 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 65.62% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.55 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.42 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।