Crypto Price: BitCoin में 1% का उछाल, टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो आज रेड, चेक करें लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो आज रेड जोन में हैं। हालांकि वीकली बात करें तो सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है। सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी बढ़ी है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 3:55 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.74 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो- बीएनबी (BNB) और कार्डानो (Cardano) आज रेड जोन में हैं। इनमें से बीएनबी में तो आधे फीसदी से भी कम गिरावट है जबकि कार्डानो तीन फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 1.03 फीसदी की तेजी के साथ 26,634.84 डॉलर (21.99 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आज मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.47 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.11 लाख करोड़ डॉलर (91.53 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Canada Pension Fund ने बेची Kotak Bank में 1.7% हिस्सेदारी, क्या अब MSCI इंडेक्स में बढ़ेगा बैंक का वेटेज?


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) ग्रीन जोन में है। सात दिनों में यह करीब ढाई फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक बीएनबी (BNB) और कार्डानो (Cardano) कमजोर हुए हैं। ये दोनो 15-15 फीसदी कमजोर हुए हैं। वहीं पॉलीगॉन (Polygon) सात दिनों में 13 फीसदी से अधिक और सोलाना (Solana) 11 फीसदी से अधिक टूट है। वहीं टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटक्वॉइन करीब दो फीसदी और एथेरियम दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।

पावर मिनिस्ट्री का एक फैसला IEX पर भारी, 15% टूटने के बाद अभी और गिरेगा भाव, ये है एक्सपर्ट्स की राय

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,666.40 डॉलर 1.03%
एथेरियम (Ethereum) 1,844.65 डॉलर 0.30%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.03%
बीएनबी (BNB) 260.27 डॉलर (-) 0.19%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.5277 डॉलर 1.83%
कार्डानो (Cardano) 0.3158 डॉलर (-) 3.34%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06798 डॉलर 0.49%
सोलाना (Solana) 18.78 डॉलर 0.66%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.7838 डॉलर 1.05%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2609 करोड़ डॉलर (2.15 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 28.15% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.74 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।