Crypto Price: BitCoin में उछाल, $1800 के पार Ethereum, क्रिप्टो मार्केट में रौनक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में है। हालांकि इसमें भी गिरावट आधे फीसदी से कम है। वहीं दूसरी तरफ वीकली बात करें तो इन क्रिप्टोकरेंसीज में कोई भी ग्रीन जोन में नहीं है। बिटक्वॉइन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यह डेढ़ फीसदी से अधिक उछला है

अपडेटेड May 13, 2023 पर 6:12 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.28 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो-एक्सआरपी (XRP) रेड जोन में है। हालांकि इसमें भी गिरावट आधे फीसदी से कम है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन यह अभी भी 27 हजार डॉलर के नीचे ही है। एक बिटकॉइन अभी 1.74 फीसदी के उछाल के साथ 26,834.91 डॉलर (22.07 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 2 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 1800 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.68 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.12 लाख करोड़ डॉलर (92.13 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली कोई भी क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली कोई भी क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं है। सात दिनों में पॉलीगॉन (Polygon) सबसे अधिक करीब 12 फीसदी कमजोर हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 8 फीसदी से अधिक टूटा है तो एथेरियम करीब 6 फीसदी कमजोर हुआ है।


Karnataka Elections: कर्नाटक के बाद अब दिल्ली कितनी दूर? कांग्रेस के लिए कैसी स्ट्रैटेजी हो सकती है कारगर?

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3308 करोड़ डॉलर (2.72 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 21.90% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.28 फीसदी हिस्सेदारी है।

Elon Musk को चीन से लगा झटका, Tesla की कारों को अपडेट करने का आदेश, समझें पूरा मामला

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,834.91 डॉलर 1.74%
एथेरियम (Ethereum) 1,806.13 डॉलर 2.19%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 310.81 डॉलर 1.71%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4271 डॉलर (-) 0.12%
कार्डानो (Cardano) 0.3656 डॉलर 0.38%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07193 डॉलर 0.29%
सोलाना (Solana) 21.12 डॉलर 3.71%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8594 डॉलर 1.53%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।