Crypto Price: मजबूत BitCoin की बढ़ी क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto News: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ग्रीन जोन में है। हालांकि ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक बीएनबी (BNB), कार्डानो (Cardano) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) कमजोर हुए हैं। ये सभी 4-4 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं

अपडेटेड May 03, 2023 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.38% फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.03 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो में तेज गिरावट है। एक में एक फीसदी से ज्यादा तो दूसरे में आधे फीसदी से ज्यादा। बाकी क्रिप्टो या तो ग्रीन जोन में हैं या उनमें मामूली गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 47 फीसदी के पार पहुंच गई है। एक बिटकॉइन अभी 2.30 फीसदी के उछाल के साथ 28,648.00 डॉलर (23.44 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 2 फीसदी से अधिक उछलकर 1800 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.63 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (96.54 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

InterGlobe Aviation Share Price: GoFirst के जमीन पकड़ने पर आसमान में Indigo, शेयरों में भी दिखा बदले माहौल का असर


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ग्रीन जोन में है। हालांकि ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक बीएनबी (BNB), कार्डानो (Cardano) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) कमजोर हुए हैं। ये सभी 4-4 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में करीब 0.76 फीसदी फिसला है तो एथेरियम 2 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।

Multibagger Stock: इस साल लगातार अपर सर्किट, इन पांच शेयरों ने भरी निवेशकों की झोली

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 28,648.00 डॉलर 2.30%
एथेरियम (Ethereum) 1,867.41 डॉलर 2.13%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.06%
बीएनबी (BNB) 323.78 डॉलर (-) 0.09%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4574 डॉलर (-) 1.06%
कार्डानो (Cardano) 0.3855 डॉलर 0.07%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07823 डॉलर (-) 0.02%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.9876 डॉलर 3.10%
सोलाना (Solana) 21.71 डॉलर (-) 0.59%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3435 करोड़ डॉलर (2.81 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 0.76% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.38% फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.03 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।