Crypto Price: 4% टूटकर $27000 के नीचे आया BitCoin, Ethereum में भी बड़ी गिरावट, टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो आज ग्रीन

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 में शुमार दो को छोड़ बाकी सभी क्रिप्टो रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह चार फीसदी से अधिक टूटकर 27 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और मार्केट में हिस्सेदारी भी आधा फीसदी से अधिक घट गई है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 3 फीसदी से अधिक टूटकर 1800 डॉलर के नीचे आ गया है

अपडेटेड May 12, 2023 पर 5:02 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.59 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.33 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरातफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार दो क्रिप्टो को छोड़ बाकी सभी रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह चार फीसदी से अधिक टूटकर 27 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और मार्केट में हिस्सेदारी भी आधा फीसदी से अधिक घट गई है। एक बिटकॉइन अभी 4.01 फीसदी की गिरावट के साथ 26,391.02 डॉलर (21.69 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 3 फीसदी से अधिक टूटकर 1800 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.60 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.10 लाख करोड़ डॉलर (90.39 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो टेथर (Tether) ग्रीन जोन में है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट है। सात दिनों में पॉलीगॉन (Polygon) सबसे अधिक करीब 14 फीसदी कमजोर हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 9 फीसदी से अधिक टूटा है तो एथेरियम करीब 7 फीसदी कमजोर हुआ है।


Adani Group News: 500 करोड़ डॉलर जुटाएंगी अदाणी ग्रुप की ये तीन कंपनियां, ये है पूरा प्लान

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4263 करोड़ डॉलर (3.50 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.74% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.59 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.33 फीसदी हिस्सेदारी है।

Multibagger Stocks: 287% अधिक मुनाफे और 10 रुपये के डिविडेंड से बढ़ा जोश, यह 'करोड़पति' शेयर अब नई ऊंचाई पर 

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,391.02 डॉलर (-) 4.01%
एथेरियम (Ethereum) 1,769.65 डॉलर (-) 3.08%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 305.87 डॉलर (-) 2.02%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4296 डॉलर 1.01%
कार्डानो (Cardano) 0.3664 डॉलर 1.46%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07184 डॉलर (-) 0.21%
सोलाना (Solana) 20.31 डॉलर (-) 1.38%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8473 डॉलर (-) 1.37%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।