Crypto Price: BitCoin कमजोर लेकिन मार्केट में बढ़ी हिस्सेदारी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी बढ़ी है। वहीं दूसरी तरफ मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो ग्रीन जोन में है

अपडेटेड May 16, 2023 पर 3:47 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.57% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 27,101.56 डॉलर (22.28 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन इसके भाव अभी भी 1800 डॉलर के पार है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.17 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.13 लाख करोड़ डॉलर (92.90 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो कार्डानो (Cardano) और सोलाना (Solana) ग्रीन जोन में है। कार्डानो सात दिनों में डेढ़ फीसदी से अधिक और सोलाना करीब दो फीसदी मजबूत हुआ है। एक हफ्ते में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon), करीब 3 फीसदी कमजोर हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में करीब 2 फीसदी टूटा है तो एथेरियम भी एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।


Multibagger Stock: ₹7 का शेयर पहुंचा ₹806 रुपये पर, अब इस गुजराती कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का किया ऐलान

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2850 करोड़ डॉलर (2.34 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 1.03% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.57% हिस्सेदारी है।

China Economy News: चीन में छाई सुस्ती, कोरोना की सख्ती हटने के बावजूद अच्छी रिकवरी नहीं, आंकड़ों से हुआ खुलासा

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,101.56 डॉलर (-) 1.10%
एथेरियम (Ethereum) 1,817.59 डॉलर (-) 0.66%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 312.11 डॉलर (-) 1.02%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4234 डॉलर (-) 1.23%
कार्डानो (Cardano) 0.3732 डॉलर (-) 1.61%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.3688 डॉलर (-) 0.98%
सोलाना (Solana) 20.98 डॉलर (-) 2.00%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.86 डॉलर (-) 1.62%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।