Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो-बीएनबी (BNB) और पॉलीगॉन (Polygon) में तेज हलचल है। बीएनबी में एक फीसदी से अधिक और पॉलीगॉन में 2 फीसदी से अधिक गिरावट है। वहीं बाकी क्रिप्टो में चाहे वह ग्रीन जोन में हों या रेड जोन में, उनमें 1 फीसदी से ही कम उतार-चढ़ाव है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें हल्की तेजी है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.14 फीसदी के उछाल के साथ 27,613.86 डॉलर (22.66 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
