Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार क्रिप्टोकरेंसीज में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 25,984.66 डॉलर (21.34 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी आज हल्की कमजोरी दिख रही है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.34% की गिरावट आई है और यह 1.06 लाख करोड़ डॉलर (87.05 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
