Crypto Price: $37000 के एकदम करीब BitCoin, Ethereum की फीकी पड़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो क्रिप्टो ही रेड जोन में हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक उछलकर एक बार फिर 37 हजार डॉलर के बहुत करीब पहुंच गया है। वहीं एथेरियम की चमक डेढ़ फीसदी से अधिक फीकी हुई है लेकिन अभी भी यह 2000 डॉलर के पार है

अपडेटेड Nov 11, 2023 पर 4:20 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.13 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.30% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो क्रिप्टो-एथेरियम (Ethereum) और बीएनबी (BNB) ही रेड जोन में हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक उछलकर एक बार फिर 37 हजार डॉलर के बहुत करीब पहुंच गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 36,995.78 डॉलर (30.82 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं एथेरियम की चमक डेढ़ फीसदी से अधिक फीकी हुई है लेकिन अभी भी यह 2000 डॉलर के पार है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.92% की तेजी आई है और यह 1.41 लाख करोड़ डॉलर (117.45 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली 31% तक की तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली शानदार रुझान है और सभी ग्रीन जोन में हैं। सात दिन में सबसे अधिक सोलाना करीब 31 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान कार्डानो 17 फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन 16 फीसदी से अधिक, एथेरियम करीब 12 फीसदी, XRP करीब 9 फीसदी, ट्रॉन 8 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन 6 फीसदी से अधिक और बीएनबी करीब 6 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रहे।

Jewellery Stocks: दिवाली से दिवाली, इन ज्वैलरी स्टॉक्स ने पांच गुना तक बढ़ा दी पूंजी


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6567 करोड़ डॉलर (5.47 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 31.09% कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.13 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.30% है।

NSE के शेयरों में खुदरा निवेशकों की रिकॉर्ड हिस्सेदारी,  इन 12 शेयरों की FII और DII ने तेजी से की खरीदारी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 36,995.78 डॉलर 1.11%
एथेरियम (Ethereum) 2,061.39 डॉलर (-) 1.77%
टेथर (Tether) 1.00 डॉलर 0.04%
बीएनबी (BNB) 249.52 डॉलर (-) 1.37%
एक्सआरपी (XRP) 0.6707 डॉलर 2.08%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
सोलाना (Solana) 54.97 डॉलर 11.11%
कार्डानो (Cardano) 0.3821 डॉलर 1.55%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.08021 डॉलर 7.81%
ट्रॉन (Tron) 0.1061 डॉलर 6.02%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।