Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी, BitCoin की मामूली बढ़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बहुत सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में एक फीसदी से अधिक हलचल है। यह करीब दो फीसदी ऊपर चढ़ा है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक हल्की फीकी हुई है

अपडेटेड Aug 15, 2023 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.80% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बहुत सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो सोलाना (Solana) में एक फीसदी से अधिक हलचल है। यह करीब दो फीसदी ऊपर चढ़ा है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट है। एक बिटकॉइन अभी 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 29,391.74 डॉलर (24.48 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक हल्की फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.12% की गिरावट आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (97.46 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली स्थिति बेहतर है और सिर्फ दो क्रिप्टो बीएनबी और कार्डानो रेड जोन में हैं। बीएनबी में करीब डेढ़ फीसदी और कार्डानो में आधे फीसदी से कम की गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना करीब 8 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इसके बाद एक्सआरपी में डेढ़ फीसदी से अधिक और ट्रॉन और डोजेक्वॉइन में एक-एक फीसदी से अधिक उछाल रही। बिटक्वॉइन और एथेरियम में आधे-आधे फीसदी से अधिक तेजी है। टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में हैं।


Multibagger Stocks: ₹1 के बैंकिंग शेयर ने बनाया करोड़पति, अब निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2607 करोड़ डॉलर (2.17 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 6.65% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.80% है।

Stocks to Sell: 11% डूब जाएगा पैसा, फटाफट बेच दें ये तीन शेयर

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,391.74 डॉलर 0.04%
एथेरियम (Ethereum) 1,840.95 डॉलर (-) 0.32%
टेथर (Tether) 0.9987 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 239.21 डॉलर (-) 0.53%
एक्सआरपी (XRP) 0.6265 डॉलर (-)0.21%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर (-)0.01%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07442 डॉलर (-)0.74%
कार्डानो (Cardano) 0.2895 डॉलर (-) 0.30%
सोलाना (Solana) 24.95 डॉलर 1.93%
ट्रॉन (Tron) 0.07717 डॉलर (-) 0.27%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।