Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो आज ग्रीन जोन में नहीं है। वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 26,380.73 डॉलर (21.78 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब एक फीसदी कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.93 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.1 लाख करोड़ डॉलर (90.80 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) ग्रीन जोन में है। सात दिनों में यह ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक बीएनबी (BNB) और पॉलीगॉन (Polygon) कमजोर हुए हैं। बीएबी 14 फीसदी से अधिक और पॉलीगॉन 13 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटक्वॉइन करीब दो फीसदी और एथेरियम एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3450 करोड़ डॉलर (2.85 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 30.57% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.54 फीसदी हिस्सेदारी है।