Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार तेजी है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ यूएसडी कॉइन (USD Coin) और टेथर (Tether) ही लगभग फ्लैट हैं और बाकी सभी क्रिप्टो में शानदार तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक बार फिर 28 हजार डॉलर के पार है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 5.37 फीसदी की तेजी के साथ 28,418.98 डॉलर (23.40 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 5 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 5.16 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.19 लाख करोड़ डॉलर (97.99 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली सिर्फ तीन क्रिप्टो रेड जोन में
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ तीन क्रिप्टो- टेथर (Tether), बीएनबी (BNB) और सोलाना (Solana) रेड जोन में हैं। इसमें बीएनबी और सोलाना करीब 5 फीसदी कमजोर हुए हैं लेकिन टेथर में महज 0.15 फीसदी की गिरावट है। सात दिनों में सबसे अधिक करीब 28 फीसदी, एक्सआरपी (XRP) मजबूत हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन करीब एक फीसदी और एथेरियम डेढ़ फीसदी उछला है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4738 करोड़ डॉलर (3.90 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 9.54% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.22% हिस्सेदारी है।