Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में शानदार रौनक, BitCoin में उछाल लेकिन घटा दबदबा, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 क्रिप्टो में सभी ग्रीन जोन में हैं और ज्यादातर में एक फीसदी से अधिक का उछाल है। वहीं बिटकॉइन (BitCoin) में आधे फीसदी से अधिक तेजी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी थोड़ी कम हुई है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) करीब 6 फीसदी मजबूत हुआ है। वीकली बात करें तो सिर्फ एक क्रिप्टो ही रेड जोन में है

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.60 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.91 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सभी ग्रीन जोन में हैं और ज्यादातर में एक फीसदी से अधिक का उछाल है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें आधे फीसदी से अधिक तेजी है और यह 30 हजार डॉलर के पार है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी थोड़ी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 30,234.72 डॉलर (24.74 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) करीब 6 फीसदी मजबूत होकर 2 हजार डॉलर के करीब पहुंच गया है।

पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.00 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.25 लाख करोड़ डॉलर (102.28 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Bajaj Finance की चमक क्यों हो रही कम? इन वजहों से बदला एनालिस्ट्स का रुझान, अब यहां पैसे लगाने की दे रहे सलाह


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो डॉजकॉइन (Dogecoin) रेड जोन में हैं। सात दिनों में यह चार फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं इसी अवधि में सबसे अधिक सोलाना (Solana) में सबसे अधिक उछाल रहा और यह 17 फीसदी से अधिक चढ़ा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटकॉइन में 8 फीसदी से अधिक और एथेरियम में 6 फीसदी से अधिक तेजी आई है।

Adani Dharavi Project: मुंबई के स्लम के कायापलट की पूरी तैयारी, अदाणी ग्रुप के प्लान से धारावी कैसे बदलेगी अपनी धारा?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 30,234.72 डॉलर 0.72%
एथेरियम (Ethereum) 1,983.48 डॉलर 5.97%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.04%
बीएनबी (BNB) 322.80 डॉलर 1.23%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.05%
एक्सआरपी (XRP) 0.5105 डॉलर 1.22%
कार्डानो (Cardano) 0.4101 डॉलर 2.38%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08618 डॉलर 5.15%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.13 डॉलर 3.53%
सोलाना (Solana) 24.13 डॉलर 2.95%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4939 करोड़ डॉलर (4.04 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 21.36% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.60 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.91 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।