दिग्गज क्रिप्टो एक्सचेंज बाईनेंस (Binance) के पूर्व सीईओ चैंगपेंग झाओ संयुक्त अरब अमीरात में अपने घर जा सकें, इसके लिए उनके वकीलों ने अमेरिकी जज के पास आवेदन किया है। इस याचिका में अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के उस अनुरोध को खारिज करने का आग्रह किया गया है जिसमें चैंगपेंग को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े नियमों के उल्लंघन मामले में सजा होने तक यूएआई जाने से रोकने का आग्रह किया गया है। मजिस्ट्रेट जज ने मंगलवार को चैंगपेंग के जमानत की शर्तें तय की थी और इसी को पलटने के लिए जस्टिस डिपार्टमेंट ने आग्रह किया हुआ है।
