Get App

हिंदुस्तान शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹19,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, नौसेना को 5 फ्लीट सर्विस जहाज सप्लाई करेगी कंपनी

रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने भारतीय नौसेना के लिए 5 बेड़ा सहायक पोत यानी फ्लीट सर्विस शिप (FSS) को हासिल करने के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (Hindustan Shipyard Limited) के साथ 19,000 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर शुक्रवार 25 अगस्त को हस्ताक्षर किए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 25, 2023 पर 10:27 PM
हिंदुस्तान शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹19,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, नौसेना को 5 फ्लीट सर्विस जहाज सप्लाई करेगी कंपनी
सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी ने 16 अगस्त को इन जहाजों के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी

रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने भारतीय नौसेना के लिए 5 बेड़ा सहायक पोत यानी फ्लीट सर्विस शिप (FSS) को हासिल करने के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (Hindustan Shipyard Limited) के साथ 19,000 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर शुक्रवार 25 अगस्त को हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने बताया कि 44,000 टन के कैटेगरी वाले ये जहाज, किसी भारतीय शिपयार्ड कंपनी की ओर से देश में ही बनाए जाने वाले अपनी तरह के पहले जहाज होंगे। इस कदम से डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्रालय ने कहा कि विशाखापत्तनम मुख्यालय वाली हिंदुस्तान शिपयार्ड, स्वदेशी रूप से इन जहाजों की डिजाइनिंग करेगी और बनाएगी। ऐसे में इस डील से डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। होगी

मंत्रालय ने कहा, “रक्षा मंत्रालय ने 25 अगस्त को भारतीय नौसेना के लिए करीब 19,000 करोड़ रुपये की कुल लागत से 5 फ्लीट सर्विस शिप (FSS) के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें