Dell Layoffs: अमेरिका स्थित टेक कंपनी डेल में एक बार फिर छंटनी होने जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की ओर बढ़ने के डेल के बड़े पैमाने पर प्रयास का हिस्सा है। हालांकि डेल ने नौकरियों में कटौती की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों लोगों की नौकरी खतरे में है।
