Get App

रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने कहा, 'पता नहीं भारत एक GST एक रेट के लिए तैयार है या नहीं'

तरुण बजाज ने कहा कि GST के तहत छूट वाले उत्पादों की सूची को कम करने की जरूरत है। खासतौर से सर्विसेज सेक्टर के लिए ऐसा करना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2022 पर 12:24 AM
रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने कहा, 'पता नहीं भारत एक GST एक रेट के लिए तैयार है या नहीं'
रेवेन्यू सेक्रेटरी तरण बजाज (Tarun Bajaj)

रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज बजाज (Tarun Bajaj) ने मंगलवार को कहा कि उन्हें नहीं पता है कि भारत अभी एक GST (Goods and Services Tax) और एक रेट के लिए तैयार है या नहीं। उन्होंने सुझाव दिया कि एक जीएसटी रेट बनाने की जगह, कहीं आसान होगा कि पहले 5 फीसदी, 12 फीसदी और 18 फीसदी के रेट को तोड़कर दो जीएसटी रेट में बदला जाए।

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया इंडस्ट्री (CII) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए बजाज ने कहा, "मुझे नहीं पता है कि भारत एक जीएसटी रेट को अपनाने के लिए तैयार है या नहीं... लेकिन, शायद जैसे-जैसे समय बीत रहा है और हम इनवर्टेड ड्यूटी में सुधार कर रहे हैं और छूट वाली वस्तुओं की संख्या को कम कर रहे हैं, मुझे लगता है कि पहले इस 5 फीसदी, 12 फीसदी और 18 फीसदी के ब्याज दर को घटाकर दो रेट में बदला जा सकता है। लेकिन इसे करना भी काफी चुनौतीपूर्ण होगा।"

बजाज की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई जब जीएसटी व्यवस्था को लागू हुए पांच साल पूरे हो चुके हैं और जीएसटी काउंसिल ने 28-29 जून को चंडीगढ़ में हुए बैठक के दौरान कुछ आइटम्स पर इनवर्टेड ड्यूटी में सुधार किया और कई आइटम्स से जीएसटी छूट को वापस ले लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें