भारतपे के मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। रिस्क एडवायजरी फर्म अल्वारेज एंड मार्शल (A&M) की जांच में चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं। भारतपे कंपनी के प्रैक्टिसेज, अकाउंटिंग, एप्रूवल प्रोसेस, एक्सपेंसेज और हायरिंग की व्यापक जांच करा रही है। इसके लिए कंसल्टेंसी फर्म पीडब्लूसी (PwC) की सेवाएं भी ली जा रही हैं।
