Get App

Tesla गुजरात में करेगा निवेश! Elon Musk अगले महीने कर सकते हैं बड़ा ऐलान, मंत्री ने दिए संकेत

Tesla in India: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने गुरुवार को कहा कि एलॉन मस्क की अगुवाई वाली इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी टेस्ला के राज्य में अपना प्लांट लगाने की संभावना को लेकर सरकार बेहद आशान्वित है। इस सिलसिले में बातचीत चल रही है

Akhileshअपडेटेड Dec 29, 2023 पर 2:51 PM
Tesla गुजरात में करेगा निवेश! Elon Musk अगले महीने कर सकते हैं बड़ा ऐलान, मंत्री ने दिए संकेत
Tesla के मालिक एलॉन मस्‍क भी गुजरात का दौरा कर सकते हैं

अरबपति अमेरिकी कारोबारी एलॉन मस्क (Elon Musk) की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) की भारतीय मार्केट में अगले साल यानी 2024 में एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स का दावा है कि टेस्ला अगले महीने जनवरी 2024 में गुजरात में अपना पहला प्‍लांट लगाने का ऐलान कर सकती है। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निर्माता कंपनी गांधीनगर में होने वाले 'वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024' के दौरान इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान कंपनी के मालिक एलॉन मस्‍क भी मौजूद रहेंगे।

मंत्री ने दिए संकेत

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने गुरुवार को कहा कि एलॉन मस्क की अगुवाई वाली इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी टेस्ला के राज्य में अपना प्लांट लगाने की संभावना को लेकर सरकार बेहद आशान्वित है। इस सिलसिले में बातचीत चल रही है। पटेल ने टेस्ला के गुजरात में अपना EV मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाए जाने की योजना को लेकर आई खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार टेस्ला के गुजरात आने को लेकर बहुत आशावादी है।

पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, "खुद मस्क भी गुजरात को पहली पसंद के रूप में देख रहे हैं। जब से उन्होंने अपना प्लांट लगाने के लिए उपयुक्त स्थान खोजने के लिए सर्वेक्षण करना शुरू किया, उसी समय से गुजरात उनके दिमाग में बना हुआ है।" पटेल ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा, "संभवतः बहुत जल्द इस बारे में एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उम्मीद करते हैं कि टेस्ला भारत आए। हम निश्चित रूप से उसका स्वागत करेंगे और हम टाटा, फोर्ड एवं सुजुकी की तरह उसे भी सभी जरूरी सहायता मुहैया कराएंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें