Get App

Exclusive: EPFO ने ETFs में ₹12,785 करोड़ का निवेश बेचा, सब्सक्राइबर्स को ब्याज देने के लिए उठाया कदम

EPFO को इस ट्रांजैक्शन में 5,529 करोड़ रुपये का कैपिटल गेंस हुआ है, जिसका इस्तेमाल वह वित्त वर्ष 2022 के लिए EPF सब्स्क्राइबर्स को ब्याज देने में करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2022 पर 9:58 PM
Exclusive: EPFO ने ETFs में ₹12,785 करोड़ का निवेश बेचा, सब्सक्राइबर्स को ब्याज देने के लिए उठाया कदम
EPFO ने ETFs में ₹12,785 करोड़ का निवेश बेचा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक्सचेंज ट्रेडेड फंडस् (ETFs) में करीब 12,785 करोड़ रुपये के इक्विटी निवेश को बेच दिया है। जानकारी को मुताबिक EPFO को इस ट्रांजैक्शन में 5,529 करोड़ रुपये का कैपिटल गेंस हुआ है, जिसका इस्तेमाल वह वित्त वर्ष 2022 के लिए EPF सब्स्क्राइबर्स को ब्याज देने में करेगा।

EPFO ने एक्सचेंज ट्रेडेड फंडस् (ETFs) में यह निवेश जुलाई-दिसंबर 2017 के दौरान किया था और अब इससे FIFO (फर्स्ट इन एंड फर्स्ट आउट) नाम के एक अकाउंटिंग नियम के तहत बेच दिया है। EPFO ने जुलाई-दिसंबर 2017 के दौरान ETFs में 7,255 करोड़ रुपये निवेश किया था, जिसे अब 12,785 करोड़ रुपये के वैल्यू पर बेचा गया है।

मामले से वाकिफ EPFO बोर्ड के एक सदस्य ने बताया, "इस तरह EPFO को अपना निवेश बेचने से 5,529 करोड़ रुपये का कैपिटल गेन मिला है, जिसे वित्त वर्ष 2021-22 के आय में शामिल किया जाएगा। ETF निवेश को बेचने से हुई यह आय और डेट इनवेस्टमेंट से हुई आय ही आधार होगी, जिसके आधार पर वित्त वर्ष 2022 के ब्याज की राशि को कैलकुलेट किया जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें