Get App

'F&O पर STT बढ़ाने का मकसद रेवेन्यू बढ़ाना नहीं', वित्त मंत्री बोलीं- सट्टेबाजी रोकने के लिए लिया गया फैसला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के बाद नेटवर्क18 ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को पहला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने साफ किया कि F&O पर STT बढ़ाने का मकसद सरकार की कमाई नहीं, बल्कि सट्टेबाजी पर लगाम लगाना है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 9:25 PM
'F&O पर STT बढ़ाने का मकसद रेवेन्यू बढ़ाना नहीं', वित्त मंत्री बोलीं- सट्टेबाजी रोकने के लिए लिया गया फैसला
1 फरवरी को पेश बजट में सरकार ने F&O सेगमेंट में STT बढ़ाने का ऐलान किया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का कहना है कि बजट में फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी का फैसला राजस्व बढ़ाने के लिए नहीं लिया गया है। इसका मकसद बाजार में बढ़ती सट्टेबाजी पर रोक लगाना है।

कैश मार्केट से छेड़छाड़ नहीं

नेटवर्क18 ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को बजट के बाद दिए पहले एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वित्त मंत्री ने कहा, 'भारत में कुछ लोग कहते हैं कि बाजार ओवरप्राइस्ड हैं, लेकिन मैं उस बहस में नहीं जाना चाहती। हमने सिर्फ फ्यूचर्स और ऑप्शंस सेगमेंट को छुआ है, कैश मार्केट को बिल्कुल नहीं।'

सट्टेबाजी पर डिटरेंट लाने की कोशिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें