Get App

FirstCry: CEO के मासिक वेतन में FY24 की पहली तीन तिमाहियों में 49% की गिरावट, 16.7 करोड़ से घटकर हुआ 8.6 करोड़

FirstCry के CEO ने खुद को पब्लिक इश्यू में बिक्री शेयरधारक के रूप में भी लिस्ट किया है। फर्स्टक्राई बॉस के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने से 10 दिन पहले तक कंपनी में 35,097,831 शेयर थे, जबकि आवेदन दाखिल करने की तारीख पर उनकी हिस्सेदारी घटकर 28,893,347 शेयर हो गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2024 पर 4:02 PM
FirstCry: CEO के मासिक वेतन में FY24 की पहली तीन तिमाहियों में 49% की गिरावट, 16.7 करोड़ से घटकर हुआ 8.6 करोड़
सुपम माहेश्वरी की मंथली सैलरी FY24 की पहली तीन तिमाहियों में 49 फीसदी घटकर 8.6 करोड़ रुपये हो गई।

फर्स्टक्राई के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुपम माहेश्वरी की मंथली सैलरी FY24 की पहली तीन तिमाहियों में 49 फीसदी घटकर 8.6 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में उनका मासिक वेतन 16.7 करोड़ रुपये था। FY24 की पहली तीन तिमाहियों में उनकी कुल सैलरी 77.5 करोड़ रुपये रही, जबकि पूरे FY23 में यह 200.7 करोड़ रुपये थी। मार्केट रेगुलेटर के पास दाखिल कंपनी के रिवाइज्ड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस से यह जानकारी मिली है। वेतन से जुड़े इन आंकड़ों में में शॉर्ट टर्म एम्प्लॉयमेंट बेनिफिट, शेयर-बेस्ट पेमेंट शामिल हैं और ग्रेच्युटी, कंपनसेटेड अबसेंस और अन्य लॉन्ग टर्म एम्प्लॉयमेंट बेनिफिट शामिल नहीं हैं।

CEO ने बेचे 62 लाख शेयर

मनीकंट्रोल ने पहले बताया था कि माहेश्वरी ने दिसंबर में आईपीओ कागजात दाखिल करने से पहले 10 दिनों में कंपनी में 62 लाख शेयर बेचे थे। कंपनी ने इस हफ्ते फिर से अपना DRHP दाखिल किया है क्योंकि रेगुलेटर ने डॉक्यूमेंट्स में अतिरिक्त जानकारी प्रस्तुत करने की मांग की है।

फर्स्टक्राई के CEO ने खुद को पब्लिक इश्यू में बिक्री शेयरधारक के रूप में भी लिस्ट किया है। फर्स्टक्राई बॉस के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने से 10 दिन पहले तक कंपनी में 35,097,831 शेयर (7.46 फीसदी हिस्सेदारी) थे, जबकि आवेदन दाखिल करने की तारीख पर उनकी हिस्सेदारी घटकर 28,893,347 शेयर (5.95 फीसदी हिस्सेदारी) हो गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें