Get App

Fitch ने भारत की रेटिंग 'नेगेटिव से हटाकर 'स्थिर' किया, GDP में 7.8% ग्रोथ का जताया अनुमान

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत की सॉवरेन रेटिंग के आउटलुक को 'नेगेटव' से बदलकर 'स्थिर' कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2022 पर 5:17 PM
Fitch ने भारत की रेटिंग 'नेगेटिव से हटाकर 'स्थिर' किया, GDP में 7.8% ग्रोथ का जताया अनुमान
Fitch ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को ‘BBB-’ पर कायम रखा

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत की सॉवरेन रेटिंग के आउटलुक को 'नेगेटव' से बदलकर 'स्थिर' कर दिया है। फिच ने कहा कि तेजी से आर्थिक सुधार के कारण मध्यम अवधि में भारत की आर्थिक ग्रोथ में गिरावट का जोखिम कम हो गया है, जिसके चलते आउटलुक को 'स्थिर' किया गया है। इसके साथ ही एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को ‘BBB-’ पर कायम रखा।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, "आउटलुक में बदलाव हमारे इस विचार को बताता है कि ग्लोबल लेवल पर कमोडिटी की कीमतों में तेजी के झटकों के बावजूद आर्थिक सुधार और वित्तीय क्षेत्र की कमजोरियों में कमी के कारण भारत में मध्यम अवधि के दौरान ग्रोथ में गिरावट का जोखिम कम हो गया है।"

हालांकि, फिच रेटिंग्स ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को घटाकर 7.8 फीसदी कर दिया है, जिसके पहले 8.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई गई थी। ग्लोबल लेवल पर कमोडिटी की कीमतों में तेजी के कारण महंगाई बढ़ने के चलते यह कटौती की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें