रोजमर्रा की जरूरत का सामान बनाने वाली FMCG कंपनियों को वित्त वर्ष 2024-25 में आय में सुधार के साथ बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इन कंपनियों को कम मुद्रास्फीति के माहौल, सामान्य मानसून के अनुमान और अच्छी रबी की फसल के साथ खपत में सुधार की उम्मीद है। ब्रिटानिया, मैरिको, डाबर, GCPL और HUL जैसी कंपनियों ने मार्च तिमाही के लिए अपने ताजा अनुमान में मौजूदा वित्त वर्ष में आय बढ़ने की उम्मीद जताई है, क्योंकि डिफ्लेशनरी का सायकल (Deflationary Cycle) खत्म हो गया है।
