फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म Zomato अब लॉजिस्टिक्स सर्विसेज में भी उतर गई है। इसके लिए कंपनी ने एक्सट्रीम Xtreme सर्विस शुरू की है। इस सर्विस की मदद से मर्चेंट छोटे पार्सल भेज और प्राप्त कर सकेंगे। कंपनी के इसम कदम के पीछे मकसद रेवेन्यु स्ट्रीम में विविधता लाना और स्टार्टअप के डिलीवरी पार्टनर्स के व्यापक नेटवर्क का इस्तेमाल करना भी है। Zomato Xtreme के होमपेज पर मौजूद जानकारी में कहा गया है कि Xtreme सर्विस, पूरी डिलीवरी प्रोसेस को सरल बनाती है, जिससे मर्चेंट्स के लिए अपने ग्राहकों को पैकेज भेजना आसान हो जाता है। चाहे छोटी दुकान हो या बड़े खुदरा विक्रेता, सभी को कवर किया गया है।
