Get App

US में बढ़ता इंटरेस्ट FIIs को नहीं लुभा पाया, विदेशी निवेशकों ने इंडिया में 10 सत्रों में किए 3 अरब डॉलर निवेश

FII ने 20 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच इंडियन कंपनियों के शेयरों में 2.74 अरब डॉलर निवेश किए हैं। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, एफआईआई ने 3 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में करीब 677 करोड़ डॉलर निवेश किए

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2022 पर 2:00 PM
US में बढ़ता इंटरेस्ट FIIs को नहीं लुभा पाया, विदेशी निवेशकों ने इंडिया में 10 सत्रों में किए 3 अरब डॉलर निवेश
1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच Sensex और Nifty में करीब 0.5 फीसदी गिरावट आई थी। लेकिन उसके बाद से दोनों सूचकांक में तेजी का रुख है।

FIIs Investment in India: Foreign Institutional Investors (FII) ने पिछले 10 सत्रों (Sessions) में इंडियन स्टॉक मार्केट में 3 अरब डॉलर इनवेस्ट किए हैं। यह तब है जब अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने आठवीं बार इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है। 2 नवबंर को फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट 0.75 फीसदी बढ़ा दिया।

FII ने 20 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच इंडियन कंपनियों के शेयरों में 2.74 अरब डॉलर निवेश किए हैं। यह जानकारी NSDL के डेटा पर आधारित है। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, एफआईआई ने 3 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में करीब 677 करोड़ डॉलर निवेश किए हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका, इंग्लैंड में लोग 10% इनफ्लेशन से बेहाल, तुर्की में यह 85% पर पहुंचा

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन Jerome Powell ने 2 नवंबर को आगे इंटरेस्ट रेट में कम बढ़ोतरी की इनवेस्टर्स की उम्मीदों को तोड़ दिया। उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि आगे इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी US Federal Open Market Committee (FOMC) के अनुमान से ज्यादा रहेगी। FOMC के बयान से यह उम्मीद जगी थी कि आगे इंटरेस्ट रेट में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें