Get App

Tata Sons के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन, मुंबई के पालघर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यह जानलेवा हादसा हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2022 पर 5:39 PM
Tata Sons के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन, मुंबई के पालघर में हुआ हादसा
सायरस मिस्त्री का मुंबई के पालघर में सड़क हादसे में निधन हो गया है

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का मुंबई के पालघर में एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। पालघर के एसपी ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टी की है। बताया जा रहा है कि मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे तभी मुंबई के पालघर के पास एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, उनके साथ गाड़ी में 4 लोग सवार थे, जिसमें से साइरस मिस्त्री सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

आपको बतादें कि वह टाटा संस के चेयरमैन के पद पर भी रह चुके थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यह जानलेवा हादसा हुआ। बताया जा रहा है दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री की उम्र 54 साल थी।

सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे उस वक्त हुआ जब मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई आज रह थे। घटना सूर्या नदी पर बने पुल की बताई जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें