Get App

Tech Sector Layoffs: टेक सेक्टर में छंटनी की सुनामी, 2025 में अब तक एक लाख लोगों ने गंवाई नौकरी

Tech Sector Layoffs: 2025 में टेक सेक्टर में छंटनियों की सुनामी आ चुकी है। Intel, Amazon, Microsoft और TCS जैसी कंपनियां AI और ऑटोमेशन के दौर में खर्च घटा रही हैं। अब तक 218 कंपनियों में एक लाख से ज्यादा लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 02, 2025 पर 5:34 PM
Tech Sector Layoffs: टेक सेक्टर में छंटनी की सुनामी, 2025 में अब तक एक लाख लोगों ने गंवाई नौकरी
Intel और TCS ने इस साल की सबसे बड़ी छंटनी की है।

Tech Sector Layoffs: 2025 में टेक इंडस्ट्री में छंटनियों की लहर और तेज हो गई है। Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 218 कंपनियों में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरियां जा चुकी हैं। सिलिकॉन वैली से लेकर बेंगलुरु तक, दिग्गज टेक कंपनियां अब बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही हैं।

इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड सर्विसेज और मुनाफे पर दोबारा फोकस करना है। साथ ही, महामारी के दौरान हुई जरूरत से ज्यादा हायरिंग के बाद अब कंपनियां खर्च घटाने की कोशिश में हैं।

Intel और Amazon में सबसे बड़ी कटौती

Intel ने इस साल की सबसे बड़ी छंटनी की है। कंपनी ने करीब 24,000 कर्मचारियों को निकाल दिया है, जो इसके कुल वर्कफोर्स का करीब 22% है। यह कदम अमेरिका, जर्मनी, कोस्टा रिका और पोलैंड की फैक्ट्रियों को प्रभावित कर रहा है। कंपनी Nvidia और AMD से प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने के बाद खुद को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें