गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Ltd) ने हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में अपनी नई लक्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट के 600 से अधिक फ्लैट बेच दिए हैं। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर ने बताया कि उसने गुरुग्राम के सेक्टर-49 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर स्थित अपनी प्रोजेक्ट गोदरेज एरिस्टोक्रेट (Godrej Aristocrat) में 2,600 करोड़ रुपये से अधिक के फ्लैट बेचे दिए हैं।
