Get App

मोदी सरकार आने के बाद 3 गुना हुआ सरकारी बैंकों का मुनाफा, ट्विन-बैलेंस शीट की समस्या हुई दूर: FM निर्मला सीतारमण

पिछले 9 सालों में सरकारी बैंकों का मुनाफा तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने शनिवार 1 जुलाई को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किए गए उपायों के चलते ऐसा संभव हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए आगे भी यही मोमेंटम जारी रहने की जरूरत है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 01, 2023 पर 5:22 PM
मोदी सरकार आने के बाद 3 गुना हुआ सरकारी बैंकों का मुनाफा, ट्विन-बैलेंस शीट की समस्या हुई दूर: FM निर्मला सीतारमण
FM निर्मला सीतारण ने कहा कि भारतीय इकोनॉमी में ‘ट्विन-बैलेंस शीट’ की समस्या अब दूर हो गई है

पिछले 9 सालों में सरकारी बैंकों का मुनाफा तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने शनिवार 1 जुलाई को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किए गए उपायों के चलते ऐसा संभव हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए आगे भी यही मोमेंटम जारी रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2014 में सरकारी बैंकों का मुनाफा 36,270 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2023 में करीब तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया। सीतारमण ने ये बातें नई दिल्ली में पंजाब एंड सिंध बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कहीं।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों को कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े बेस्ट सिद्धांतो का पालन करके अपनी 'उपलब्धियों को आगे बढ़ाने’ की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बैंकों को आराम से बैठकर सफलता पर जश्न नहीं मनाना चाहिए। उन्हें कॉर्पोरेट गवर्नेंस के नियमों का, नियामकीय मानदंडों का पालन करना चाहिए, विवेकपूर्ण लिक्विडीटी मैनेजमेंट सुनिश्चित करना चाहिए और मजबूत एसेट-लायबिलिटी और रिस्क मैनेजमेंट पर ध्यान देना जारी रखना चाहिए।”

दूर हो गई 'ट्विन-बैलेंस शीट’ की समस्या

सब समाचार

+ और भी पढ़ें