HCL Tech Workforce: आईटी सर्विसेज कंपनी HCL Tech के कर्मचारियों की संख्या में अप्रैल-जून 2024 तिमाही में 8,080 कर्मचारियों की कमी आई। कंपनी ने कहा कि विनिवेश के कारण उसे लगभग 7,398 कर्मचारियों को गंवाना पड़ा। तिमाही के दौरान कर्मचारियों की कुल संख्या 219,401 रही। इससे पहले जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में HCL Tech ने इंडस्ट्री के रुख के उलट 2,725 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा था और 3,096 फ्रेशर्स को हायर किया था। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और विप्रो जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या गिरावट दर्ज की थी।
