IMf ने कहा है कि ग्लोबल इकोनॉमी (Global Economy) अनिश्चितता की तरफ बढ़ रही है। उसने ग्लोबल इकोनॉमी में एक-तिहाई हिस्सेदारी रखने वाले देशों की इकोनॉमी में इस साल या अगले साल कम से कम लगातार दो तिमाही गिरावट (Contraction) आने की आशंका भी जताई है। इससे यह संकेत मिलता है कि ग्लोबल इकोनॉमी के लिए आने वाला समय अच्छा नहीं है।
